हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जनमानस को प्रदर्शित करने  एवं  प्रदेश की  कलात्मक, सांस्कृतिक, और ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं के  संग्रहण, संरक्षण एव॑ परिरक्षण तथा शोधकर्ताओं, विद्वानों को अनुसंधान सुविधाएं प्रदान करने के लिए, हिमाचल प्रदेश  में चार संग्रहालय- 1)-हिमाचल राज्य संग्रहालय-शिमला  2)-कांगड़ा कला दीर्घा-धर्मशाला 3)-भूरी सिंह संग्रहालय- चंबा और 4)-जनजातीय संग्रहालय-केलांग में स्थापित हैं। दुर्लभ कलाकृतियों, कांसे,काष्ठ कला, प्राचीन चित्रों और आधुनिक कलाओं आदि से सुसज्जित इन संग्रहालयों में दर्शक राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक सम्पदा का अवलोकन कर सकते हैं।